विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाई में गुरुवार को विद्यालय एन सी सी यूनिट (6 HP(1)COY NCC UNA ) Troop No 155 एवम सेक्यूरिटी विद्यार्थियों की ओर से मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने , भूकंप से बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया। एनसीसी ऑफिसर ललित मोहन ओर वोकेशनल टीचर किशन चंद की अगुवाई में एवं प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा के निर्देशानुसार प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीकों के बारे में सीखा ।
इस अवसर पर प्रवक्ता दिनेश कुमार , संजीव कुमार , सतवीर सिंह , राजेश कुमार , बलभद्र , सुनील कुमार , राजीव कौशल , मनोज कुमार , राजीव कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे ।
