By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुलिस कर्मियों की HRTC की यात्रा के फ़ैसले को वापस ले सरकार : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुलिस कर्मियों की HRTC की यात्रा के फ़ैसले को वापस ले सरकार : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

पुलिस कर्मियों की HRTC की यात्रा के फ़ैसले को वापस ले सरकार : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/12 at 8:38 PM
Share

शिमला,12 अगस्त :नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को मिल रही एचआरटीसी की सुविधा को वापस लेने के फ़ैसले की निंदा करते हुए उसे वापस लेने की माँग की है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों से बस की यात्रा करने के बदले सभी पुलिस कर्मी हर महीनें अपने वेतन से सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि कटवाते हैं। इसके बाद भी कहा जा रहा है कि वह मुफ़्त यात्रा कर रहे हैं। सरकार की तरफ़ से इससे शर्मनाक बयान नहीं हो सकता है। जो पुलिस बल हर साल एचआरटीसी को पांच करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग कर रहा है। उसी पर सरकार में बैठे लोगों द्वारा अशोभनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैं।

HRTC का पुलिस द्वारा ‘मिसयूज करना’ शब्द आपत्तिजनक, माँगे माफ़ी

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के मंत्रियों द्वारा पुलिस बल के लिए मुफ़्त यात्रा और एचआरटीसी का ‘मिसयूज़’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। यह आपत्तिजनक है, इसके लिए सरकार को माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर सरकार को राजस्व बचाना और बढ़ाना है तो वह अपने सलाहकारों की फ़ौज और मनमर्ज़ी से बांटे गये कैबिनेट रैंक पर भी गौर करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस बल की कार्य विविधताओं को देखते हुए सरकार द्वारा एचआरटीसी में अनुदानित यात्रा करने का प्रबंध किया गया। पुलिस द्वारा सरकारी काम से बहुतायत यात्राएं करनी पड़ती है। आपात सेवाओं में शामिल के कारण उन्हें 24 घंटें में कभी भी सेवाएं देनी पड़ती हैं। कभी किसी मुलज़िम के लिए समन ले जाना, कभी किसी अपराधी को इधर-उधर ले जाना। ज़िलों से तबादलों के बाद भी साक्ष्य में अलग-अलग ज़िलों में जाना, रिटायर होने के बाद भी कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इनमें से एक भी निजी काम निजी है। इन कामों के लिए सरकार कितने पैसे पुलिस कर्मियों को देती है। एक निर्धारित धनराशि लेकर बसों में यात्रा करने को सरकार द्वारा इस तरह मुद्दा बनाया जा रहा है। जो बेहद अपमानजनक है।

राजस्व बचाने के लिए अपने सलाहकारों की फ़ौज और कैबिनेट रैंक पर करे गौर

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार चाहे तो सर्वे करवा ले पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा बस सेवाओं का इस्तेमाल कभी नहीं करता है। इसके बाद भी वह हर महीनें सरकार द्वारा निर्धारित की गई धनराशि अपने वेतन से कटवाता है। लेकिन किसी पुलिस कर्मी ने इस कटौती का विरोध नहीं किया। सरकार कह रही है कि ड्यूटी के लिए की गई यात्राओं पर सरकार ‘रिम्बर्स’ करेगी। सवाल यह है कि पुलिस अपनी जेब से पैसे लगाकर क्यों सरकारी काम करे? क्या रिम्बर्स की प्रक्रिया इतनी आसान होगी? क्या रिम्बर्स के लिए डॉक्युमेंट्स तैयार करने में समय और संसाधन नहीं लगेंगे? क्या पुलिस द्वारा जमा किए गए डॉक्युमेंट्स को प्रॉसेस करने में मानवशक्ति, समय और संसाधनों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जो काम आसानी से हो सकता है, उसे अनावश्यक जटिल बनाने की क्या आवश्यकता है? सरकार प्रदेश के पूरे सिस्टम को एक संदिग्ध की नज़र से देखना बंद करे और तुग़लक़ी फ़ैसले से बाज़ आए। सरकार पुलिसकर्मियों को एचआरटीसी में मिल रही अनुदानित सेवाओं को पुनः बहाल करे।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika August 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिला में 160 करोड़ बहा ले गई बरसात…बीते रोज लगभग 12 करोड़ का नुक्सान
Next Article शहीद प्रवीण कुमार पंच तत्व मे विलिन..पेतृक गांव पालू में हजारो लोगो ने नम आंखों से दी विदाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?