सिरमौर :भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-जम्मू कश्मीर के अन्तनाग में आंतकवादीयो के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए प्रवीण कुमार का श*व आज उनके पेतृक गांव पालू पंहुचा और यहाँ हजारो लोगो ने नम आंखो से शहीद को अंतिम विदाई दी और अपने श्रदा सुमन अर्पित किये।जैसे ही शहीद के शव के आने की सुचना मिली तो पूरा राजगढ़ बाजार बंद हो गया और यहां एकत्र हजारो लोगो ने अपने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणो की आहुति देने वाले जाबाज को अपने हाथो से पुष्पांजलि अर्पित की।इसके साथ साथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठाशाला राजगढ़ के सैकड़ो छात्रो ने भी शहीद को श्रंदाजलि दी ।
प्रवीण शर्मा अमर रहे.भारतीय सैना जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारा
प्रवीण का पार्थिव शरीर जैसे ही पालू गांव पंहुचा पूरा क्षेत्र प्रवीण शर्मा अमर रहे भारतीय सैना जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो से गुंज उठा।हजारो लोगो की आंखे भर आई.माता पिता व परिजनो का तो रो रो कर बुरा हाल था ।विधायक रीना कश्यप सहित हजारो लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।शहीद प्रवीण के चचेरे भाईयों हर्ष व अर्जुन के साथ पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जहाँ लोगों में पाकिस्तान के विरुद्ध भारी आक्रोश देखने को मिला। शहीद प्रवीण शर्मा को पहले उनके द्वारा ही बनाए जा रहे नये घर ले जाया गया। जहां परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने बहुत हौसला रखा।उंसके बाद पार्थिव देह श्मशानघाट ले जाई गई। जहाँ सेना से उनकी बटालियन से आए सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। समूचा क्षेत्र प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। सबकी आँखें नम थी। उनकी माता रेखा शर्मा व दादी चम्पा शर्मा नंगे पांव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी श्मशानघाट पहुंची। इस मौके पर विधायक रीना कश्यप, सैनिक बोर्ड के उप निदेशक मेजर दीपक धवन, एसडीएम राजकुमार ठाकुर, डीएसपी वीसी नेगी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई दी। यहां काबिले जिक्र है कि पालू गांव से यह दूसरा युवक देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है । और इसके परदादा मोही राम शर्मा स्वतंत्रता सैनानी रह चुके है पालू गांव से लगभग नौ लोग स्वतंत्रता सैनानी रह चुके है ।
