संजु चौधरी, शिमला: वनों के संरक्षण में मीडिया एक अहम भूमिका अदा कर सकता है। इसी विषय को लेकर शिमला में वन विभाग और GIZ की बोर से शुक्रवार को एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें शिमला के पत्रकारों और वन विशेषज्ञों ने वन के संरक्षण को लेकर विचार सांझा किए।
कार्यशाला को जानकारी देते हुए वन विभाग के डिप्टी कंजरवेटर फॉरेस्ट पब्लिसिटी रमन शर्मा ने बताया कि भविष्य के लिए वनों को बचाने के लिए मीडिया अहम भूमिका अदा कर सकता हैं। मीडिया के माध्यम से लोगों में वनों के संरक्षण को लेकर जागरूकता पैदा करने और आपस में संवाद अच्छा हो इसके लिए वन विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया हैं। उन्होंने बताया कि सही जानकारी लोगों तक पहुंचे इसके लिए वन विभाग और मीडिया के बीच संवाद होना जरूरी हैं।
