By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री
himachalNews

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/09/29 at 6:09 PM
Share

Una, 29 September -उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता है और हर योग्य विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

वे सोमवार को पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह आयोजन फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। समारोह में तीनों कॉलेजों के टॉपर्स को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 5100-5100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

युवाओं को आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का आह्वान

डिप्टी सीएम ने कहा कि उनका हर प्रयास हरोली के बच्चों की तरक्की के लिए है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की अपील की।

हरोली को विकास की नई सौगातें

  • हरोली विस क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत
  • इससे पहले बीत क्षेत्र के लिए 75 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना को भी मंजूरी
  • 2000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बल्क ड्रग पार्क पर्यावरणीय मंजूरी के बाद निर्माण चरण में
  • पंडोगा से त्यूड़ी पुल, सड़कें और अन्य परियोजनाएं विकास को गति देंगी

कन्या छात्रावास का शिलान्यास

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास ग्रामीण परिवेश की बेटियों के लिए शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज का नया भवन दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल और व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

हरोली अस्पताल में 15 डॉक्टर, जिनमें 7 विशेषज्ञ शामिल हैं, पहले से कार्यरत हैं। यहां सीटी स्कैन और आधुनिक एक्सरे मशीन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही 7 करोड़ रुपये की पेयजल योजना भी पूरी हो चुकी है।

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का योगदान प्रेरणास्रोत

मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन शिक्षा और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा है। उनकी प्रेरणा से ही यह फाउंडेशन क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दे रहा है।

अन्य घोषणाएं और सम्मान

  • चरवाहे याकूब अली को बिजली हादसे में पशुधन की क्षति पर 4.50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।
  • ग्राम पंचायत धर्मपुर ने 21 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
  • कार्यक्रम में कॉलेज छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
TAGGED: UNA deputy CM mukesh agnihotri
Chandrika September 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार और पर्यटकों को हिमाचली स्वाद
Next Article मंडी के शौर्य और काव्यांश ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते पदक, इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?