By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार और पर्यटकों को हिमाचली स्वाद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार और पर्यटकों को हिमाचली स्वाद
himachalNews

कैहडरू में बनेगा ग्रामीण कैफ़े, महिला समूहों को मिलेगा रोजगार और पर्यटकों को हिमाचली स्वाद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/09/29 at 5:39 PM
Share

Hamirpur, Arvind –ज़िला हमीरपुर के कैहडरू क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से एक ग्रामीण कैफ़े स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके लिए विस्तृत प्रपोजल जिला प्रशासन ने ग्रामीण विकास विभाग निदेशालय को भेजा है।

यह कैफ़े शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकसित होगा, जहां पर्यटकों को हिमाचली व्यंजनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। इसके लिए कैफ़े के साथ रेस्टोरेंट और बिक्री काउंटर बनाए जाएंगे।उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि इस योजना से पर्यटकों को घर जैसा खाना और सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।इस परियोजना को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तैयार किया गया है। खास बात यह है कि कैफ़े परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वर्किंग शेड भी बनाए जाएंगे, जिनमें वे अपने उत्पादों का निर्माण और प्रसंस्करण कर सकेंगी।

हमीरपुर ज़िले में इस समय 2738 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे हज़ारों महिलाएं जुड़ी हैं। ये समूह आचार, मुरब्बा, पपीते की बर्फी जैसे उत्पादों के साथ-साथ स्थानीय हैंडीक्राफ्ट और दैनिक उपयोग की सामग्री तैयार कर रहे हैं।कैहडरू में प्रस्तावित यह मल्टीपर्पज़ कैफेटेरिया उनके उत्पादों को बाज़ार तक पहुंचाने में सहायक होगा।

अमरजीत सिंह, उपायुक्त ने कहा कि प्रपोजल निदेशालय को भेज दिया गया है। मंज़ूरी मिलते ही यह सुविधा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र और महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा साधन बनेगी।”

TAGGED: Hamirpur DC amarjeet singh
Chandrika September 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने जीएसटी में कमी को बताया चुनावी जुमला और दिखावा
Next Article शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?