By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहौल स्पीति में 40 लाख रुपए के आर्दश खाद्य प्रसंस्करण इकाई का राज्यपाल ने किया लोकापर्ण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लाहौल स्पीति में 40 लाख रुपए के आर्दश खाद्य प्रसंस्करण इकाई का राज्यपाल ने किया लोकापर्ण
himachal

लाहौल स्पीति में 40 लाख रुपए के आर्दश खाद्य प्रसंस्करण इकाई का राज्यपाल ने किया लोकापर्ण

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/07 at 12:08 PM
Share

सचिन शर्मा, केलांग: स्पीति में प्राकृतिक खेती को जिस तरह किसानों ने आज भी सहेजा हुआ है वह हम सब के लिए गर्व की बात है। यह बात डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के लाहौल स्पिति स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, ताबो में ‘‘सेब दिवस एवं किसान मेला’’ में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कही।
राज्यपाल ने कहा कि कुल्लू दशहरा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुंतर में उनसे प्रदेश में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे इस दिशा में विशेष प्रयास करने को कहा ताकि हिमाचल प्राकृतिक कृषि के मामले में देश के अन्य राज्यों में अग्रणी भूमिका के तौर पर नज़र आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती को लेकर काफी सकारात्मक है। उन्होंने किसानों को आगे आकर भावी पीढ़ी को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

आर्लेकर ने कहा कि प्राकृतिक कृषि कर रहे किसानों के अनुभवों से अन्योें को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो किसान प्राकृतिक कृषि के लिए आगे आएंगे उन्हें प्रदेश सरकार और प्रशासन भी हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने 40 लाख की लागत से बने आदर्श खाद्य प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया। इस इकाई में सेब से बने उत्पाद और यहां पर होने वाली फसलों से उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इस इकाई के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, कृषि के क्षेत्रों में काम करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यहां अब कम समय में बेहतर उत्पाद तैयार करके बाजार तक पहुंचा पाएंगे।

राज्यपाल ने केंद्र का निरीक्षण भी किया और सेब की फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने इस मौके पर ‘पिती शिंगमा’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्योगिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फसलों में उपयोग होने कीटनाशकों से स्वास्थ्य और वातावरण दोनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के उपयोग के लिए दिए जाने वाले आकर्षक विज्ञापन अधिक नुकसान करते हैं, क्योंकि किसान आकर्षित होकर इसका उपयोग करने लगते है।

उन्होंने अपील की कि पारंपरिक फसलों और कृषि पद्धति को अपनाएं तभी हम प्राकृतिक खेती और वातावरण को सहेज सकते है। कार्यक्रम में चिचिम गांव के प्रगतिशील किसान कालजांग ने अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि वे प्राकृतिक तरीके से मशरूम, ढींगरी का उत्पादन कर रहे है, जिसमें कृषि केंद्र ताबो का उन्हें सहयोग मिल रहा है। रंगरिक गांव की प्रगतिशील किसान छेरींग ने स्पीति की स्थानीय बोली में अपना अनुभव सांझा किया। वहीं, लरी गांव के किसान सुबोध ने सेब के फसल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

TAGGED: himachal
admin October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजनीतिक फायदे के लिए PM मोदी ने किया अधूरे एम्स का उद्घाटन- अरुण शर्मा
Next Article कांग्रेस को बड़ा झटका: आश्रय शर्मा ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?