अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने अपने सांगला घाटी के दौरे के दौरान आज चीन सीमांत छितकुल का दौरा किया और यहां पर आईटीबीपी के जवानों से मुलाक़ात की।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने छितकुल में आईटीबीपी के जवानों से मुलाक़ात के दौरान सभी जवानों व अधिकारियों से चर्चा करने के साथ विभिन्न गतिविधियों क़ा भी जायज़ा लिया। इस दौरान जवानों को बॉर्डर पर देश की सेवा करने को लेकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों के चीन सीमांत पर माईनस तापमान में ड्यूटी देने के जज़्बे की भी सराहना की ।
प्रदेश के राज्य पाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर 15 सितंबर को जिला के सांगला घाटी पहुंचे है जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों व आसपास के पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात की और आज उनका चीन सीमांत गांव छितकुल क़ा दौरा था, ऐसे में उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाक़ात की है.
बता दें कि राज्यपाल क़ा जिला के सांगला में तीन दिवसीय दौरा है। ऐसे मे कल उनका अंतिम दौरा सांगला क्षेत्र के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगा जिसके बाद वह दोबारा शिमला के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल ने जिला के अंदर नोतोड़, एफ.आर.ए, पर्यटन के क्षेत्र पर भी सरकार तक बात पहुंचाने क़ा जिला के लोगों को आश्वासन दिया है ताकि जिला के इन महत्वपूर्ण समस्याओं व मांगो को सरकार पूरा कर सके।
