मंडी/परी शर्मा: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही मंडी मे राजनीति सरगर्मियां तेज होने लगी है व सभी पार्टियां एक दूसरे को घेरने में लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जयराम जी को पता लग गया है कि उनकी सरकार दोबारा बनने वाली नहीं है , इसलिए वे आधे अधूरे कामों का उद्घाटन कर रहे है और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार द्वारा चुनाव प्रचार पर सरकारी पैसे को खर्च किया जा रहा और आजादी के 75 वर्ष के कार्यक्रमों के जरिए वोट मांगे जा रहे हैं। यह एक सरकारी कार्यक्रम है इसे चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसपर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन कार्यकमों में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारिश्यों, आशा आगंनबवाडी वर्कर को जबरदस्ती ले जा रहे है और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र से कोई भी विशेष पैकेज नहीं ले पाए। वहीं भाजपा की इस सरकार से सारे वर्ग सरकार से निराश है शिक्षा स्वास्थ्य जैसे अहम महकमों में लापरवाही बरती जा रही है अब भाजपा के के पास कुछ ही दिनों का समय बचा है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पता है कि उनकी सरकार दोबारा बनने वाली नही है इसलिए वे आधे अधूरे कामों का उद्घाटन कर रहे है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पद्धार के कार्यो को थुनाग ले जा रहे है जो गलत है। सीएम ने पधर की सिविल कोर्ट को थुनाग में खोल दिया। कौल सिंह ने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट करने के चक्कर में है लेकिन कांग्रेसी इन के मिशन को मिशन डिफीट बना देगी उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर आधे-अधूरे उद्वघाटन करके जनता को गुमराह कर रही है।
हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने पर किया स्वागत
हाटी समुदाय की वर्षों पुरानी मांग को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पूरा करने को लेकर कौल सिंह ठाकुर ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि सिरमौर जिला में रहने वाले हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की स्वीकृति को लेकर जितना श्रेय भाजपा को जाता है । उतना ही श्रेय कांग्रेस को भी जाता है क्योकि कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को कई बार संसद में उठाया है।
