शिमला (भावना): राजधानी शिमला में पानी की कमी के बीच है अब अगर आप की टंकी ओवरफ्लो होती है और उससे पानी बेकार में बाहर बहता है तो आपको पानी के लिए तरसना पड़ सकता है। अगर पानी की टंकी ओवरफ्लो होती है तो जल निगम आपका पानी का कनेक्शन काट देगा। जल निगम ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए यह प्लान तैयार कर लिया है ओर पानी की टंकियां ओवरफ़्लो होने पर कनेक्शन काटने का फरमान भी जारी कर दिया है।
शहर में पानी की टंकियों के ओवरफ़्लो होने की जल निगम के पास काफी शिकायतें आ रही है लेकिन लोग पानी बर्बाद करने से बाज नहीं आ रहे है। वहीं अब जल निगम की ओर से सर्विलेंस टीम का गठन कर दिया गया है जिसमे जेई,सुपरवाइजर हर रोज वार्डों का दौरा करेंगे और कहीं भी पानी की टंकी ओवरफ़्लो मिलती है तो पहले नोटिस जारी किया जाएगा उसके बाद कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। जल निगम के एसडीओ आदर्श चौहान ने कहा कि शहर में अब पानी की नियमित सप्लाई की जा रही है और अब जल्द ही हर रोज पानी दिया जाएगा, लेकिन शहर में पानी की टंकियों के ओवरफ़्लो की काफी शिकायतें आ रही है।
इसी देखते हुए शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है जोकि हर वार्ड में जा कर चैक करेगा कि कहां पानी की टंकियां ओवरफ़्लो होती है। अगर पानी की टंकियां ओवरफ्लो होती पाई जाती है तो पहले नोटिस दिया जाएगा। यदि उसके बाद भी शिकायत आती है तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जेई ओर सुपरवाइजर को हर रोज वार्डों का दौरा करने के निर्देश जारी किए गए है। बता दें कि शिमला में बरसात में पानी की परियोजनाओं में गाद आ रही है जिससे शहर में कई हिस्सों में पानी एक दिन छोड़ कर दिया जा रहा है। ऐसे में अब पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल निगम सख्त हो गया है ओर कार्रवाई की चेतावनी दे दी है।
