बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN) – गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (राजस्व, वन, जल शक्ति विभाग) एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार शर्मा ने शिरकत की।
बैठक में गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार शर्मा को बताया कि वॉटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए और पर्यटको को आकर्षित करने के लिए गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (हिमाचल प्रदेश सरकार से पंजीकृत) जल्द ही स्पीड बोट , पैडल बोट, बड़े शिकार बोट, जेट् सकिंग, बानना राइड, जोर्बिंग बॉल, पैरासेलिंग, इत्यादि गोविंद सागर झील में चलाने जा रही है। ओंकार शर्मा ने कहा कि मंडी भराड़ी फोरलेन पुल के पास गोविंद सागर झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभर कर सामने लाने एवं निखारने के लिए गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से सक्रिय कार्य कर रही है।हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। मंडी भराड़ी फोरलेन पुल गोविन्द सागर झील को मिनी स्विट्जरलैंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस मौके पर वॉटर स्पोर्ट्स के महासचिव एवं टेक्निकल ऑफिशल इशान अख्तर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
