हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दादा ने नाबालिग मूक-बाधिर पोती को हवस का शिकार बनाया। आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
मीडिया सूत्रों के हवाले से यह घटना भोरंज उपमंडल की है। पीड़ित छात्रा मंडी जिले के सुंदरनगर के एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। अगस्त महीने में छात्रा अपने स्कूल में छुट्टियां होने पर घर आई थी और 17 अगस्त को वापिस सुंदरनगर चली गई। स्कूल जाकर लड़की ने अपनी टीचर को इस बारे में जानकारी दी। स्कूल की प्रधानाचार्या ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई।
