नाहन (देवेन्द्र कुमार): सेवानिवृत्त शिक्षक संघ की एक बैठक जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा की अगुवाई में नाहन में हुई। इसमें सचिवालय शिमला में हुई जेसीसी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जेसीसी की बैठक से निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि प्रमुख मांगों को सरकार ने नजरअंदाज किया है।
बैठक में मौजूद दलीप सिंह वर्मा, ओम लता कालरा, वेद प्रकाश शर्मा सहित दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों ने सरकार से 5,10 व 15 प्रतिशत अतिरिक्त डीए को न्यू पेंशन के मूल वेतन में शामिल करने की मांग दोहराई। इसके अलावा बकाया ऐरियर देने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की भी मांग की। कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर उपहार भी भेंट किए गए।
