By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनजातीय क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी पर मिले अनुदान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही मामला कैबिनेट के समक्ष उठाने की बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जनजातीय क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी पर मिले अनुदान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही मामला कैबिनेट के समक्ष उठाने की बात
himachalNews

जनजातीय क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी पर मिले अनुदान, स्वास्थ्य मंत्री ने कही मामला कैबिनेट के समक्ष उठाने की बात

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/10/20 at 12:38 AM
Share
सचिन शर्मा,केलांग(TSN): जनजातीय क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी पर अनुदान का मामला कैबिनेट के समक्ष उठाया जाएगा ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बर्फबारी और सर्दी के मौसम में ईंधन की लकड़ी खरीदने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गुरुवार को केलांग के तिंदी में 2.20 करोड़ की लागत से तैयार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण के मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में चंहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वर्तमान प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा की तिंदी में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की सुविधा नहीं मिल पा रही थी लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों के चलते अब लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। संस्थान में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए भी सरकार वचनबद्ध हैं।
उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल केलांग को 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में डॉक्टर सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तनाती को लेकर प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आईसीएमआर के तहत कार्यक्रम को सुदृढ़ करने और सुचारू रूप से  चलाने की बात भी कही। उन्होंने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए बकाया करीब डेढ़ करोड़ की राशि को भी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को कुठार में स्वास्थ्य उपकेंद्र को यथावत बनाए रखना के दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने टिंडी अस्पताल के लिए एंबुलेंस प्रदान करने के लिए भी आगामी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को सुना। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा की सुखाश्रय जैसी योजना अनाथ बच्चों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि आपके पास पड़ोस में कोई अनाथ बच्चा हो उसे इस योजना का लाभ अवश्य दिलवाए।
इससे पूर्व स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मंत्री के समक्ष जनजातीय क्षेत्र में ईंधन की लकड़ी पर अनुदान का मामला कैबिनेट स्तर पर उठाने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल को जल्द 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए भी मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा। अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए भी उन्होंने मंत्री से गुजारिश की। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से जुड़ने वाले सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए भी उन्होंने मंत्री से मांग की। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र में जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। प्रदेश कांग्रेस सचिव प्यारेलाल ने इस दौरान मंत्री और विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न मांगे रखी। स्थानीय लोगों ने मंत्री और विधायक का इस मौके पर जोरदार स्वागत किया।
TAGGED: Cabinet, fuel wood, Grants, health minister, Kelang, matter, tribal areas
admin October 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लावारिशों की लाशों को अंतिम धाम पहुंचा कर संस्कार विधि तक कर रहा यह शख्स, अब तक 3033 शवों का किया हैं अंतिम संस्कार
Next Article शारदीय नवरात्रों के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना, ज्वालामुखी में दर्शनों के लिए लगी भक्तों की कतारें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?