Hamirpur, Arvind Singh (TSN)-देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को युद्धस्तर पर सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इन निर्देशों के तहत सभी फील्ड कर्मचारियों को सतर्क मोड पर रखा गया है और उन्हें अस्पतालों में बिस्तरों तथा चिकित्सा उपकरणों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी लंबी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।अब केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की तैयारी सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी उपचार व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के आधार पर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और चिकित्सा सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
