मंडी:परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। काफी समय से बारिश न होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे प्रदेश में शीतलहर के साथ सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा तो ले ही रहे है। साथ ही आग का अलाव लेकर खुद को ठंड से बचा रहे है।
आग का अलाव लेकर सर्दी से खुद को बचा रहे लोग
इन दिनों हिमाचल प्रदेश में मौसम का रूख काफी रूखा है। शुष्क ठंड की मार से प्रदेश वासी परेशान है। काफी समय से बारिश न होने के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड है और लोग बारिश और बर्फबारी के इंतजार में है। हालांकि आसमान में कभी कभार बादल छाए रहते है ,लेकिन बूंदे नही बरसती है। लोगों को आस थी की क्रिसमस पर बर्फबारी होगी लेकिन क्रिसमस आकर चला भी चला गया ,ना बारिश हुई ना बर्फबारी।
बारिश न होने से किसान परेशान, फसल खराब होने की आशंका
मंडी जिला की बात करे तो यंहा पर भी मौसम शुष्क है। लोगो सहित किसान बारिश के इंतजार में है लेकिन इंद्र देव बरसने का नाम नही ले रहे। हालाकिं आज आसमान में काले घने बादल छाए रहे । सर्दी के कारण सुबह और शाम घरों से बाहर निकलना मुष्किल हो गया है। वही मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर की तहसील लड़भडोल क्षेत्र में भी ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग दुकानों के बाहर आग जला रहे हैं। सुबह शाम भी धुंध पड़ रही है। स्थानीय निवासी स्वदेश शर्मा ने बताया कि इस बार बारिश न होने के कारण फसलें भी खराब हो रही है साथ ही इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
