राकेश, ऊना: जिला ऊना के एमसी पार्क में शुक्रवार को श्री गुरु रविदास महासभा जिला ऊना की तरफ भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहिब का जयंती दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पूर्व भारतीय राजदूत विद्याभूषण सोनी ने शिरकत की और बाबा भीमराव अंबेडकर साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर युवाओं की ओर से रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस दौरान आए हुए मिशनरी गायकों की तरफ से भी बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन सफर पर प्रकाश डाला गया। मुख्यातिथि विद्या भूषण सोनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की कि आज का दिन बहुत खास हैं। इस मौके पर हम भावुक हो जाते हैं कियुकीं बाबा भीमराव अंबेडकर साहब एक आदमी नहीं बल्कि सुपरमैन की तरह थे और उनके ओर से दिए योगदान से देश ही नहीं विदेश भी प्रेरणा ले रहे हैं। बाबा साहब ने मुझे आशीर्वाद दिया था उस समय में 4 वर्ष का था वह हमारे घर आते-जाते रहते थे। उनका हमारे परिवार के लिए अहम योगदान रहा हैं। वह समाज को आगे लाना चाहते थे ।
आज भी एक जगहों पर उनके कार्यक्रम को ना किए जाने को लेकर अड़चने पैदा की जा रही हैं। उन्हे याद हैं कि अक्सर बाबा जी कहा करते थे की अगर मैं जाग रहा हूं इसलिए मेरा समाज सो रहा हैं। बाबा साहिब ने हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने व हमें अपने अधिकारों व हकों के तैयार रहना सिखाया हैं। इसके लिए हमें पढ़ लिख कर आगे बढ़ना हैं। उनकी ओर से दिए हुए संदेश को हमें आगे तक पहुंचाना है ताकि हम औरों को भी अपने साथ लेकर आगे बढ़ सके
