By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CM ने पूछा होता तो बताता अपनी पसंद, विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार- राजेश धर्माणी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > CM ने पूछा होता तो बताता अपनी पसंद, विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार- राजेश धर्माणी
himachalpolitical

CM ने पूछा होता तो बताता अपनी पसंद, विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार- राजेश धर्माणी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/12 at 5:06 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राजेश धर्माणी को मनपसंद विभाग न दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। धर्माणी ने कहा कि यदि उनसे उनकी पसंद पूछी जाती तो वो इस बारे में बताते,लेकिन अब उन्हें जो विभाग मिला है,वह उसी में काम करेंगे ।

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विभाग देना मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है ।मुख्यमंत्री ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की,यदि मुख्यमंत्री ने पूछा होता,तो वह इस बारे में बताते ।अब उन्हें जो विभाग मिला है,वह उसी में काम करेंगे । हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि वह युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रशिक्षित करने की दिशा में काम करेंगे ।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग देने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सामाजिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी है ।

लोकसभा चुनाव में चारों सीट पर जीत का दावा

राजेश धर्माणी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीट पर जीत का दावा किया । उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी प्रचार-प्रसार पर ज्यादा ध्यान देती है,भाजपा को हमेशा ही आरएसएस का साथ मिलता है । अगर आरएसएस बीजेपी के साथ न दे,तो भाजपा कुछ भी नहीं है । उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चारों सीट पर जीत हासिल करेगी । धर्माणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते । केवल कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने ही हिमाचल प्रदेश की पैरवी केंद्र सरकार के सामने की ।

सरकार अपनी हर गारंटी को पूरा करने का करेगी काम

वहीं,सत्ता में आने से पहले कांग्रेस की 10 गारंटी को लेकर राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार अपनी हर गारंटी को पूरा करने का काम करेगी। सबसे कठिन गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली सबसे पहले की गई । इसके अलावा राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना और हर विधानसभा में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की गारंटी पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य गारंटी पर भी कांग्रेस कम कर रही है।किसानों को दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने और गाय-भैंस का दूध खरीदने का जो वादा किया गया है,उसे भी पूरा किया जाएगा ।

TAGGED: Rajesh Dharmani, Shimla cabinet minister
Chandrika January 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नाहन में 22 जनवरी को श+राब व मीट की दुकानें बन्द रखने की मांग
Next Article ऊना में एक झोलाछाप डॉक्टर से प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?