अरविंदर सिंह, हमीरपुर: बीडीएस की पढ़ाई कर रही हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली जया सोहरु ने हमीरपुर का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। जया ने बीडीएस अंतिम वर्ष में की परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। जया हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस पोंटा साहिब से अपनी बीडीएस की पढ़ाई कर रही हैं। अंतिम वर्ष के परिणाम में जहां जया ने अपने कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया है, वहीं प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल कर नाम कमाया है।
परिवार जन भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। जया की प्रारंभिक पढ़ाई सिल्वर बेल्स स्कूल हमीरपुर में होने के बाद 10वीं व 12वीं की पढ़ाई डीएवी हमीरपुर में हुई है। जया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार जनों ओर गुरुजनों को दिया हैं। जया का कहना है कि बीडीएस के बाद वह एमडीएस करने की इच्छुक हैं, और इसी क्षेत्र में आगे बढ़ कर वह जनता की सेवा करना चाहती हैं।
