अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आभा कार्ड बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में कमर कस ली हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व कॉलेजों में जाकर सभी का पंजीकरण करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉक्टर आर.के अग्निहोत्री ने बताया कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला में अभी तक 70 फ़ीसदी लक्ष्य को पूरा कर लिया गया हैं और 31 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत कर दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ जोड़ने का भी आह्वान किया उन्होंने बताया कि कई लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक ना होने के चलते ओटीपी नहीं आने से पंजीकरण में भी देरी हो रही हैं।
आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आभा कार्ड बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ वर्चुअल मीटिंग में हमीरपुर की स्थिति पर संतुष्टि जताई गई हैं । हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग में 31 दिसंबर तक आभा कार्ड बनाने की गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री में सभी संबंधित ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व आशा वर्कर अब सरकारी कार्यालय में जाकर कर्मचारियों का पंजीकरण करवाएंगी । साथ ही कॉलेज में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर छात्रों का ऑन स्पॉट ही पंजीकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अब सरकारी स्कूलों में कार्ड बनाने का लिंक भी शेयर किया जाएगा और उन्हें ऑनलाइन कार्ड बनाने की विधि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 31 दिसंबर तक शुद्ध प्रतिशत लक्ष्य को भी हासिल कर लेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि योजना के तहत आभा आईडी बनाने के साथ ही स्वास्थ विभाग की टीम शुगर ओर ब्लड प्रेशर की स्क्रीनिंग करेगी। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमों की ओर से कैंसर टीवी व लेप्रोस्कोपी की भी स्क्रीनिंग की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई स्क्रीनिंग के दौरान चार लोगों में टीवी के लक्षण भी पाए गए थे जिनका इलाज शुरू कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर ने ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग में भी कारगर कदम उठाए हैं जिसका लाभ महिलाओं को हो रहा हैं।
वहीं पंजीकरण में आ रही दिक्कतों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कई लोगों कि ओर अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक नहीं करवाया गया है जिसके चलते पंजीकरण में भी देरी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने के समय ओटीपी मोबाइल पर आता है इसलिए लोगों से अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ जोड़े।
