अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जोन के हर घर में नल से पानी पहुंचाया जा रहा है कोई भी घर ऐसा नहीं है जहां नल के माध्यम से पानी नहीं पहुंच रहा हैं। यह प्रक्रिया जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत पूरी की गई है और सभी लोगों को हर घर नल योजना का लाभ पहुंचाया हैं। विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया हैं। अब इस वर्ष से विभाग हमीरपुर जाेन में हर घर में लगाए गए नलों का निरीक्षण करेंगे। विभाग जमीनी स्तर पर भी निरीक्षण करके पता करेगा कि जमीनी स्तर भी यह लक्ष्य 100 प्रतिशत हुआ है या नहीं। हर घर नल योजना के तहत नलों में प्रर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई घरों में पहुंच रही हैं, जिससे लोगों को घर द्वार में ही पीने का पानी मिल रहा हैं या नहीं।
बता दे कि पिछले कुछ वर्षों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत से लोगों को परेशान होना पड़ता था। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ ही घरों में नलों की सुविधा थी, लेकिन अब केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर नल से जोडा़ गया है जिससे लाेगों को अब घरों में ही पानी मिलने से लाभ मिला हैं।
जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर संजय ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर जोन ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया हैं। जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ रूपए की स्कीम का कार्य चला हुआ है जो आगे आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। हमीरपुर जोन के गांव के लोगों को इन स्कीमों से लाभ मिलेगा। संजय ठाकुर ने कहा कि 15 करोड़ रूपए की लागत से अमरूत के तहट हमीरपुर शहर के लिए अतिरिक्त 10 लाख लीटर मोटर सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए ब्यास स्कीम से जोड़ने का कार्य किया जाएगा जिकी अभी टेंडरिंग प्रक्रिया की जा रही हैं। इसकी मंजूरी अमरूत के तहत मिल गई है।
संजय ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग शहर के भवनों की छतों से गिरने वाले पानी के लिए रेन वाटर हारवेस्टिंग व टैंक बनाकर पानी को सरक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पानी को जल संरक्षण व आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। संजय ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में सरकार के निर्देशों के अनुसार रेन वाटर हारवेस्टिंग पर भी काम किया जाएगा ।
