By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अर्थव्यवस्था परिवर्तन करने का काम कर रही कांग्रेस: विक्रम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अर्थव्यवस्था परिवर्तन करने का काम कर रही कांग्रेस: विक्रम ठाकुर
himachalpolitical

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अर्थव्यवस्था परिवर्तन करने का काम कर रही कांग्रेस: विक्रम ठाकुर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/01/10 at 12:58 AM
Share
विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई हैं । इन सात मंत्रियों के अलावा 6 सीपीएस को भी कांग्रेस सरकार की ओर से नियुक्तियां दी हैं जिस पर अब विपक्ष कांग्रेस सरकार को घेर रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उद्योग मंत्री ने विक्रम ठाकुर ने कहा हैं कि कांग्रेस सरकार एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय जनता पर थोप रही है।  जनता के लिए खोले गए संस्थानों को बंद करना, कर्ज लेने की लिमिट बढ़ाना, डीजल का दाम बढ़ाना, बिना मंत्रालय के तीन को कैबिनेट रैंक देना और कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 6 मुख्य संसदीय सचिव बनाना क्या यही है कांग्रेस का वो व्यवस्था परिवर्तन जिसका राग हिमाचल की जनता पिछले एक महीने से सुन रही थी?
उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता के लिए खोले गए संस्थानों को फिजूलखर्ची बताकर बंद करने वाली कांग्रेस सरकार को हिमाचल के संसाधनों की कितनी चिंता है, वो इस बात से पता चल जाता है कि पहले तो उसने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपने तीन-तीन चहेतों को कैबिनेट रैंक दे दिया। फिर मंत्रीपद न मिलने से कोई रूठ न जाए इसके लिए 6 सीपीएस बना दिए।
पूर्व मंत्री ने सवाल उठाया कि सीपीएस के पास जब कोई शक्तियां ही नहीं हैं, वे किसी तरह का निर्णय ही नहीं ले सकते तो 6-6 सीपीएस बनाकर सरकारी खजाने पर क्यों बोझ डाला रहा है? यही नहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले कांग्रेस की सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर इसे तीन रुपया लीटर महंगा कर दिया जबकि डीजल महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ते हैं।
यह दिखाता है कि सरकार को धक्के से चलाने के लिए हो रही फिजूलखर्ची के लिए पैसा जुटाने के लिए कांग्रेस आगे भी जनता को टैक्स और कर्ज के बोझ पर दबाती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि कहां तो अपने संसाधनों से कांग्रेस ने गारंटियां पूरी करनी थी मगर अब कर्ज पर कर्ज लिया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से 3000 करोड़ रुपए कर्ज लेने की तैयारी की जा रही हैं।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में पहला विधेयक जनता के हित के लिए पेश नहीं किया,बल्कि कर्ज लेने की लिमिट बढ़ाने का बिल पेश किया। इस बिल की तारीफ वही कांग्रेस नेता कर रहे थे जो हमारी सरकार के दौरान कोरोना संकट से निपटने के लिए लिए गए कर्ज पर भी सवाल उठाते थे। इन सब बातों से साबित होता है कि कांग्रेस के दांत खाने के ओर, दिखाने के ओर।
पूर्व मंत्री ने कहा कि हम विपक्ष में जरूर हैं मगर सत्ता में बैठे नेता यह न समझे कि वह जन कल्याण और विकास कार्यों के नाम पर प्रदेश के संसाधनों को फिजूलखर्ची में उड़ा सकते हैं। इस तरह के हर प्रयास का विरोध सदन के अंदर और सदन के बाहर भी। हम आपको व्यवस्था परिवर्तन की आड़ में लूटपाट नहीं मचाने देंगे।
TAGGED: BJP, congress, economy, system change, Vikram Thakur
admin January 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर ने हर घर में नल से पहुंच रहा पानी, जल जीवन मिशन के तहत सौ फीसदी लक्ष्य पूरा
Next Article हमीरपुर नगर परिषद जल्द नगर निगम में होगी तब्दील, जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण किया शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?