By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नेशनल स्पोटर्स एथलीट प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी हमीरपुर ने की अपने नाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नेशनल स्पोटर्स एथलीट प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी हमीरपुर ने की अपने नाम
himachal

नेशनल स्पोटर्स एथलीट प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी हमीरपुर ने की अपने नाम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/08 at 5:55 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: डी.ए .वी जोन डी की नेशनल स्पोर्ट्स, 2022 कलस्टर लेवल की दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शानदार समापन आज अणु मैदान हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि जिला खेल अधिकारी हमीरपुर पूर्ण कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरजीत राणा प्रिंसिपल डीएवी भड़ोली, सुरेश शर्मा डीएवी प्रिंसिपल कांगू ऑब्जर्वर के रूप में विशेष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वास शर्मा प्रिंसिपल डीएवी हमीरपुर, डीएसपी हमीरपुर रोहित डोगरा, रजिंदर शर्मा डीपी गर्ल्स स्कूल हमीरपुर ने विशेष रुप से शिरकत की। प्रतियोगिता का समापन शानदार रंगा-रंग कार्यक्रम पंजाबी भांगड़ा के साथ हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक भांगड़ा प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी लड़कों में डीएवी भड़ोली ने और लड़कियों में डीएवी हमीरपुर ने अपने नाम की। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि आज के मुकाबलों में 400 मीटर लड़कों की दौड़ में अंश राणा डीएवी कांगू प्रथम, आयुष ठाकुर डीएवी हमीरपुर द्वितीय और अयान डीएवी देहरा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में अंबिका डीएवी हमीरपुर प्रथम, अवनी डीएवी हमीरपुर द्वितीय और तनीषा डीएवी भड़ोली तृतीय स्थान पर रही।

800 मीटर लड़कों की दौड़ में अनूप डीएवी कांगू प्रथम, मयंक डीएवी भड़ोली द्वितीय और अक्षित डीएवी भड़ोली तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में डीएवी हमीरपुर से पलक प्रथम, डीएवी कांगू से मन्नत द्वितीय और डीएवी हमीरपुर से अमिया तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर लड़कों की दौड़ में कार्तिकेय डीएवी भड़ोली प्रथम, डीएवी देहरा से प्रणय द्वितीय और डीएवी भड़ोली से दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में डीएवी हमीरपुर से एशिता प्रथम, बबीता द्वितीय और डीएवी पालमपुर से रिधिमा तृतीय स्थान पर रही।

200 मीटर लड़कों की दौड़ में डीएवी देहरा से प्रणय प्रथम, डीएवी कांगू से अंश राणा द्वितीय और डीएवी भड़ोली से कार्तिकेय तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में डीएवी हमीरपुर से अंबिका प्रथम व एशिता द्वितीय और डीएवी पालमपुर से लायरा तृतीय स्थान पर रहीं। लांग जंप लड़कों में देहरा से अभिनंदन प्रथम, भड़ोली से रोहित द्वितीय और सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप लड़कियों में देहरा से साक्षी प्रथम हमीरपुर से अशिनी द्वितीय और कांगू से कशिश तृतीय स्थान पर रही। लड़कों के हाई जंप में नगरोटा सूरियां से समीर पहले, देहरा से शिवम दूसरे और कांगू से अंश तृतीय तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के हाई जंप में भड़ोली से प्रांजली पहले, देहरा से राधिका दूसरे और भड़ोली से कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। 4* 400 लड़कों की रिले दौड़ में डीएवी भड़ोली पहले, डीएवी देहरा दूसरे और डीएवी हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहे। 400 लड़कियों की रिले दौड़ में डीएवी हमीरपुर पहले डीएवी पालमपुर दूसरे और डीएवी देहरा तीसरे स्थान पर रहे। डीएवी हमीरपुर से एशिता चांगरा लड़कियों में बेस्ट एथलीट और डीएवी देहरा से अभिनंदन लड़कों में बेस्ट एथलीट घोषित हुए।

TAGGED: Athlete Competition, hamirpur, National Sports
admin October 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस के जहाज से बारी-बारी से निकल रहे यात्री: राकेश जम्वाल
Next Article महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नालागढ़ में निकाली गईं झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा (देखें तस्वीरें)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?