हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर चार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को महाशिवरात्रि पर्व के लिए 21 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।किसी समाजसेवी ने फूल मंदिर को भेंट किए हैं,जिनके हार बनाकर जहां मंदिर की सजावट की गई है तो वहीं विभिन्न रंगों के फूलों से भगवान की प्रतिमाओं का भी श्रृंगार किया गया है।साथ लगते गांधी गेट को भी फूलों से लकदक कर दिया गया है।वहीं शिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
शिवरात्रि पर आयोजित होंगे कार्यक्रम,निकलेगी शोभा यात्रा
महाशिवरात्रि पर्व पर वहीं मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस पर्व पर हजारों लोग यहां भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।भक्तों के लिए भी दर्शनों की विशेष व्यवस्था मंदिर कमेटी की तरफ से की गई है।वहीं शिवरात्रि की संध्या पर भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजिन किया जाएगा।इस दौरान भी काफी संख्या में क्षेत्र में लोग उपस्थित रहेंगे।बुधवार के दिन मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।बता दें कि यह मंदिर 100 साल से भी अधिक पुराना है।पहले मंदिर काफी छोटा हुआ करता था लेकिन हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक होने के चलते मंदिर कमेटी ने इसका विस्तार करवाया है। इसमें समाजसेवी संगठनों तथा दानी सज्जनों का पूरा सहयोग रहा है।सभी सभी के सहयोग से इसका जीर्णोद्धार किया गया है।यहां एक बड़ा हॉल भी बनाया गया है जिसका विधिवत शुभारंभ बुधवार के दिन किया जा रहा है।
शिव मंदिर कमेटी के प्रधान विजय हांडा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर एक दानी सज्जन ने 21 क्विंटल फूल मंदिर की सजावट के लिए दिए हैं।वहीं मंदिर कमेटी की तरफ से भी उचित प्रबंध किए गए हैं।महाशिवरात्रि के दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी।रात्रि के समय भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है तथा वीरवार के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
