भगवान हनुमान का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान श्री राम और भगवान हनुमान का पूजन किया गया। इसके अलावा जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार के प्राचीन टापू मंदिर में भी भगवान हनुमान के जन्म दिवस की धूम रही। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन को आते रहे। वही मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई।
टापू मंदिर के पुजारी बाबा शिव चेतन पुरी ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है और यहां पर भगवान हनुमान के प्रति हजारों लोगों की श्रद्धा है। यहां पर समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजित किया जाता है। वही भगवान हनुमान का जन्मदिन जिला कुल्लू के कई अन्य मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भंडारे की भी व्यवस्था की गई। श्रद्धालु कृष्ण देव शर्मा व विनीत सूद ने बताया कि जिला कुल्लू भगवान राम की नगरी है और भगवान राम के साथ-साथ भगवान हनुमान की भी यहां काफी महत्ता है। ऐसे में जिला के कई मंदिरों में भगवान हनुमान का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। तो वहीं टापू के प्राचीन हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया और दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ी रही।
