By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

शिलाई क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम का काम कर गया हर्षवर्धन चैहान का दौरा

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/07/21 at 10:35 AM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार -प्रदेश के अन्य जिलों की भांति, सिरमौर जिला भी भारी बरसात से हुई तबाही से अछूता नहीं रहा। जिले में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं और बिजली आदि का भारी नुकसान हुआ है। जिला में सर्वाधिक नुकसान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। शिलाई क्षेत्र में जैसे ही आवाजाही बहाल हुई उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने तुरंत अपने विधानसभा क्षेत्र का रुख किया। हर्षवर्धरन चौहान पिछले दो दिन से लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनका हाल जान रहे हैं।

उद्योग मंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लगभग उन सभी क्षेत्रों तक पहुंचे जहां सार्वजनिक और निजी संपत्ति को, सड़कों को, खेतों व खलिहान को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। हर्षवर्धन चौहान रास्ते में लगभग सभी गांव में रुके जहां लोग पहले से ही अपनी व्यथा सुनाने के लिए उनके इंतजार में खड़े थे। हर जगह पर वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास करते दिखाई दिए। उन्होंने जहां राष्ट्रीय राजमार्ग तथा स्थानीय संपर्क मार्गो की बहाली के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं लोगों को निजी संपत्तियों के नुकसान के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

बांदली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में भारी भू-स्खलन का लिया जायजा

शिलाई क्षेत्र में अपने प्रवास के दूसरे दिन उद्योग मंत्री ने शिलाई से रोनहाट जाते समय बांदली में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में भारी भू-स्खलन का जायजा लिया। यहां पर एक पहाड़ का पूरा हिस्सा खिसक गया है जिससे बांदली गाँव पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों और प्रशासन को इस जगह को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कर बहाल करने के आदेश दे दिए । उन्होंने जनता से भी आग्रह है कि सभी यहां पर पूर्ण सावधानी बरतें।शिलाई से रोनहाट के बीच भी जगह जगह पर कई गाँव भू-स्खलन से प्रभावित हैं। उद्योग मंत्री ने रास्ते में कांडो भटनोल, क्यारी, धारवा, द्राबिल, फागु, जामली क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को पानी, सड़क, बिजली व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द सुचारू रूप से बहाल करने व सभी सड़को को युद्ध स्तर पर दुरुस्त करवाने के कड़े निर्देश दिये।

प्रभावित लोगों को नियमानुसार दिया जाएगा मुआवजा

उद्योग मंत्री ने रोनहाट पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने यहां पर कई जगहों पर भू-स्खलन से खराब हुए सड़कें, पानी की लाइनों, स्कूल, बागवानों की फसल बर्बादी व बरसात में हुए नुकसान का जायजा लिया और क्षेत्र में बारिश से पीड़ित लोगो से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पानी, सड़क, बिजली व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द सुचारू रूप से बहाल करवाने के कड़े निर्देश दिये।इससे पूर्व आज प्रातः उद्योग मंत्री ने शिलाई विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की जन समस्यायें सुनी। उन्होंने लोगों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुरूप प्रशासन तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निश्चित अवधि के भीतर इन शिकायतों का निवारण करने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा के समय प्रदेश सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि के रूप में वह स्वयं जनता के साथ खड़ें हैं। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदा को तो रोक नहीं सकते किन्तु हमारा प्रयास रहेगा कि इस आपदा से सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचा है उसे जल्द भरपाई की जाये। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को शीघ्र ही नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जायेगा।

TAGGED: Nahan Industries Minister Harsh Vardhan Chouhan
Chandrika July 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?