अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश के स्कूलों में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को दी जा रही विटामिन ए की दवाई अगर आपके बच्चे ने भी खाई है तो यह आपके बच्चे के लिए लाभदायक है।
आपके बच्चे के शरीर में अगर खून की कमी है तो उसे दूर करने में यह दवाई कारगर साबित होगी। यही वजह भी है कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह दवाई स्कूलों में ही बच्चों को दी जा रही है। जिला हमीरपुर में स्कूली स्तर पर बच्चों में खून की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को विटामिन ए की दवाई देने के साथ एल्बेंडाजोल दवाई भी दी गई हैं । हमीरपुर जिला में 21 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विभाग ने एक लाख 25 हज़ार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी गई हैं।
इसके बाद विभाग ने मंगलवार को मॉकअप राउंड में 9 हज़ार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मानता है कि बच्चों के पेट में कीड़े होना भी रक्त की कमी होने का एक कारण है। इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाइयां दी गई हैं। वहीं रक्त की कमी को बच्चों के अंदर से दूर किया जा सके इसके लिए लगभग 25 हज़ार विटामिन ए की दवाई भी दी गई । उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से स्कूली छात्रों में खून की कमी को दूर करने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है।
