By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बगलामुखी से लौटते श्रद्धालुओं की दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > बगलामुखी से लौटते श्रद्धालुओं की दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत
Accidenthimachal

बगलामुखी से लौटते श्रद्धालुओं की दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, चार की दर्दनाक मौत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/17 at 7:47 PM
Share

Una, Vikas-:ऊना जिले के अंब उपमंडल के कलरुही क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। माता बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अमित कुमार, निवासी चंडीगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने मित्र निखिल के साथ बाइक (CH01CS 0254) पर घर लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही वे कलरुही पुल को पार कर आगे बढ़े, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (HP19F 6672) ने अचानक उनकी लेन में घुसकर जोरदार टक्कर मार दी। अमित के अनुसार दूसरी बाइक गलत दिशा में आ रही थी और रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे दोनों बाइकों की टक्कर इतनी भीषण हो गई कि सभी सड़क पर दूर तक जा गिरे।

अस्पताल में होश आने पर अमित को पता चला कि सामने से आ रही बाइक को असाव पुत्र असमाईल खान, निवासी अलोह, चला रहा था। हादसे में अमित का साथी निखिल और दूसरी बाइक सवार असाव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल इमरान और रोहन ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।पुलिस ने अमित कुमार के बयान के आधार पर FIR संख्या 153/25 के तहत धारा 281, 106(1) और 125A BNS में केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। जांच का जिम्मा HC विनोद कुमार को सौंपा गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और गलत दिशा में बाइक चलाना रहा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में यातायात नियमों के कड़े पालन की जरूरत है।

TAGGED: Una Head-on collision between two bikes of devotees returning from Baglamukhi
Chandrika November 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी महोत्सव में अव्यवस्थाओं पर पूर्व विधायक बलबीर चौधरी का हमला
Next Article शिमला में फूटा दलित संगठनों का गुस्सा, बढ़ते अत्याचारों के विरोध में शोषण मुक्ति मंच का प्रदर्शन तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?