बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एम्स बिलासपुर में जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पईसा के बच्चों ने भ्रमण किया। इसमें सिक्योरिटी और हैल्थ केयर में 45 विद्यार्थी शामिल रहे।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को भ्रमण करवाया गया। इस दौरान जहां हैल्थ केयर के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबधि जानकारी हासिल की। वहीं, सिक्योरिटी के बच्चों ने सिक्योरिटी, फायर सिस्टम के बारे में जानकारी हासिल की। स्कूल शिक्षक ने बताया कि बच्चों को समय-समय पर इस तरह की गतिविधियों को आयोजन किया जाता है। यह विद्यार्थी वोकेशनल शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जोकि आगामी भविष्य में इनके लिए साकारात्मक साबित होगी। उन्होंने कहा कि हैल्थ केयर के बच्चों को एम्स बिलासपुर की चिकित्सक डा. अनुपमा ने जानकारी दी। वहीं, इस दौरान बच्चों ने विभिन्न जानकारियां हासिल की।
