मंडी : परी शर्मा- डैहर फोरलेन मे क्रॉसिंग के लिए सब-वे निमार्ण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राकेश जमवाल से मुलाकात की।
सुन्दर नगर उपमंडल के डैहर से त्रिफालघाट सड़क पर डेहर फोरलन मे क्रॉसिंग के लिए सब-वे के निमार्ण कार्य की मांग कई दिनों से ग्रामीण करते आ रहे है । ग्रामीणों ने विधायक राकेश जमवाल के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। विधायक राकेश जमवाल ने लोगो की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियो को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की हिदायत दी।
