अनिल कुमार,किन्नौर : प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त करने के लिए तरह- तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत किस तरह से कार्य किया जाना है इसे लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के क्षेत्रिय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत आभियान के तहत सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
डब्ल्यूएचओ कंसलटेंट हिमाचल प्रदेश डॉ. महेश पुरी ने ओर जिला क्षय रोग अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को एस एन सी के बारे में प्रशिक्षित करवाया। जिला क्षय रोग अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि जिला किन्नौर को टीबी मुक्त करने के लिए यह आभियान चलाया जा रहा है।
जिले में टीबी की प्रतिशता जानने के लिए चयनित क्लस्टर में घर घर जा कर सर्वे किया जाएगा, जिसमें डबलिंग ,कानम, कल्पा, पुनग व निगुलसरी शामिल है। इसके लिए 5 टीमों का गठन किया गया है,जिसमें 2 मेंबर घर-घर जाकर टीबी के मरीज खोजेंगे। इस अवसर पर बीएमओ पूह डॉ.विद्या सागर नेगी, पांचों टीमों के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, एसटीएस, लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
