संजु चौधरी, शिमला: विदेशों में लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों के चलते देश और प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग भी अब कोरोना मामलों को लेकर अलर्ट हो गया हैं और इससे निपटने की तैयारियों में जुट चुका हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी जिला अस्पतालों में कोरोना की दवाई का स्टॉक रखने के अलावा लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहा हैं, हालांकि हिमाचल में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी नहीं हो रही हैं फिर भी विभाग इस बार लापरवाही नहीं बरतना चाहता हैं।
स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक रमेश चंद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं और बीते दो साल भी स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा काम किया हैं। अब कोरोना का नया वेरिएंट दस्तक दे रहा है जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हैं। मेडिकल कालेज के साथ-साथ जिला के अस्पतालों में दवाइयों का पूरा स्टॉक हैं और कोविड सेंटर भी पहले से ही बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण भी पहले जैसे है और जुकाम, बुखार, गले में ख़राश जैसे लक्षण आए तो तुरंत अस्पताल जा कर टेस्ट करवाए ओर अपने आप को आइसोलेट कर लें। उन्होंने कहा कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी हैं।
