चम्बा :मंजूर पठान (TSN)- हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली है । पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात होने से ठंड लगातार बढ़ने लगी है और तापमान में भारी गिरावट आई है ।
चंबा जिला के साचपास पर सुबह से हिमपात शुरू हो गया है, जिसके चलते दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात देखने को मिला है । इसके साथ ही किसानों और बागवानों को बारिश होने की उम्मीद जगी है । पहाड़ी इलाकों में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और पहाड़ी इलाकों में हिमपात शुरू होने से ठंड बढ़ी है,पिछले दो तीन महीनों से बारिश बर्फबारी नही होने से किसानों बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है । हालंकि पहाड़ी इलाको में किसानों ने कई फसलें बीजी है,इसके लिए बारिश का होना बेहद जरूरी है, जैसे ही बारिश होगी इससे किसानों को लाभ मिलने की संभावना है ।फिलहाल पहाड़ों पर हुए ताजा हिमपात ने किसानों बागवानों की उम्मीदें बढ़ा दी है ।
