चम्बा :मंजूर पठान (TSN)- जिला का बेरोजगार कला अध्यापक संघ पिछले कई समय से अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्रयास कर चुका है, लेकिन उनकी अभी तक मांगों को नहीं मांना जा रहा है।
दरअसल बेरोजगार कला अध्यापक पोस्ट कोड 980 के रिजल्ट को लेकर कई बार प्रदेश सरकार के अलग-अलग नुमाइंदों से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना गया है। साथ ही मिडिल स्कूलों में 100 बच्चों की शर्त को खत्म करने की भी उनकी मुख्य मांग जो अभी तक सरकार द्वारा नहीं मांगी गई है। इसी को लेकर आज चम्बा पहुंचे हिमाचल प्रदेश के आयुष युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा से बेरोजगार कला अध्यापक संघ की एक टीम अपनी मांगों को लेकर उनके पास पहुंची। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बेरोजगारों की बात को खेल मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा और उनकी मांग पोस्टकार्ड 980 का रिजल्ट जो पिछले डेढ़ साल से फंसा हुआ है और स्कूल में ड्राइंग मास्टर के लिए 100 बच्चों की शर्त को समाप्त करने की मांग को पूरा किया जाएगा।
