By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में प्री-मानसून की बारिश से भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित – प्रशासन अलर्ट मोड में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में प्री-मानसून की बारिश से भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित – प्रशासन अलर्ट मोड में
himachalNews

धर्मशाला में प्री-मानसून की बारिश से भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित – प्रशासन अलर्ट मोड में

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/20 at 6:44 PM
Share

Dharamshala, Rahul-जहां एक ओर मानसून दस्तक देने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर प्री-मानसून की बारिश ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्र में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इस लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मशाला से गग्गल को जोड़ने वाला चैतड़ू हाईवे मार्ग एक बड़े भूस्खलन की चपेट में आ गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पहाड़ियों की असंतुलित खुदाई और ढलानों की कटाई के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा आ गया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकलने वाले स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसी कांगड़ा, हेमराज बैरवा ने कहा कि आमतौर पर प्री-मानसून के दौरान बड़े भूस्खलन की संभावना कम होती है, लेकिन जहां-जहां समस्या आ रही है, प्रशासन तत्परता से समाधान में जुटा है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वह एक निजी भूमि पर की गई खुदाई का परिणाम हो सकता है।

 

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच की जाए कि क्या यह कटान नियमानुसार किया गया था या नहीं। यदि इसमें कोई नियम उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आगामी मानसून सीज़न के मद्देनज़र सभी विभागों को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

TAGGED: Dharamshala Monsoon
Chandrika June 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article opposition leader हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का वार, सीएम सुक्खू से इस्तीफे की मांग तेज
Next Article नारकंडा दौरे पर विधायक राठौर: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विकास कार्यों में तेजी पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?