राकेश, ऊना:हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से युवाओं के कौशल विकास हेतू चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निगम की ओर से कौशल रथ लांच किया गया हैं कौशल रथ प्रदेश भर में विभिन्न शिक्षण स्थानों पर युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की योजनाओं की जानकारी दे रहा है ताकि अधिक से अधिक युवा एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के कौशल रथ को उपायुक्त कार्यालय परिसर से उपायुक्त राघव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि कौशल रथ ऊना जिला के सभी विकास खंडों में जाकर लोगों को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक करेगा।
इस दौरान पर कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक मीनाक्षी व शिवानी कौशल ने कौशल रथ के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
