मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हैं। बारिश की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं । वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली दिघाईं पंचायत के कई गांव में बारिश के चलते कई लोगों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा लोगों के घरों में पानी घुस आया है जिसके चलते कई घरों को खतरा भी पैदा हो गया हैं।
जगह-जगह लैंडस्लाइड होने के चलते लोगों की मुश्किलात बढ़ने लगी हैं, हालांकि इस पंचायत के कई गांव में लैंडस्लाइड से घरों को खतरा हुआ है जिसको लेकर लोग सहमे हुए हैं। गांव के सभी लोगों ने जहां जहां दिक्कतें हुई है वहां वहां से लोगों का सहयोग करके घरों से पानी को बाहर निकाला है ताकि लोग परेशान ना हो।
इसके अलावा कई गांव ऐसे हैं जहां पर लैंडस्लाइड घरों के पास पहुंच गया हैं और लोगों ने अपने माल मवेशियों सहित अपने सामान को अन्य स्थानों पर रख दिया हैं, ताकि उन्हें दिक्कत न करना पड़े फिलहाल लोग प्रशासन और सरकार से चाहते हैं कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं का कहना हैं कि भारी बारिश के चलते दिक्कतें बढ़ी हैं और कई घरों में खतरा पैदा हो गया हैं। इसके अलावा जमीनें भी बर्बाद हुई हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारी इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि हमें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
