Mandi, Dharamveer -:मेडरिच और पीपीएचएफ संस्थाओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण का अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को पंडोह के समीप कुकलाह गांव से की गई।
इस दौरान गांव के 25 प्रभावित परिवारों को दो हफ्तों का राशन, गद्दे, टॉर्च, तिरपाल, फर्स्ट एड किट, पानी की कैन और अन्य आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया।कंपनियों का लक्ष्य आने वाले दो महीनों में 650 से अधिक आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का है।कुकलाह गांव के निवासियों ने बताया कि आपदा के बाद से सड़कों की कनेक्टिविटी पूरी तरह से बाधित है और सरकारी मदद अब तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में मेडरिच और पीपीएचएफ की ओर से मिली सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। प्रभावितों ने मददगार संस्थाओं और दानदाताओं के प्रति आभार जताया।
