By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं
himachalNews

भाजपा वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/04 at 8:14 PM
Share

Palampur, Rahul-:प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि जब देश में बनी वस्तुओं का उपयोग बढ़ेगा, तो देश का उत्पादन और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी निर्भरता समाप्त होगी।वे मंगलवार को पालमपुर में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी युवा सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे।

स्वदेशी अपनाना ही सच्ची आत्मनिर्भरता की दिशा 

शांता कुमार ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा लिख रहा है। “हर घर स्वदेशी” का मंत्र अपनाकर ही सच्ची आत्मनिर्भरता संभव है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देना, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करना और युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। भारत का राष्ट्रवाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जो हमें प्रभु श्रीराम से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मंत्र-जप का महत्व इसलिए है ताकि वह आचरण में उतरे — जैसे पार्टी के कार्यक्रमों को भी बार-बार करने से वह व्यवहार में आते हैं।

युवाओं की सहभागिता से बनेगा विकसित भारत

शांता कुमार ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा, “समाज में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार ने शिक्षा, रोजगार, खेल और नवाचार के क्षेत्र में युवा शक्ति को नई पहचान दी है।”उन्होंने युवाओं से “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का नारा बुलंद करने, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और प्रचार करने की अपील की ताकि स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और नए रोजगार अवसर सृजित हों।उन्होंने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में “आत्मनिर्भर भारत” और “हर घर स्वदेशी” अभियान की शुरुआत की है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, और यह लक्ष्य आत्मनिर्भरता के मार्ग से ही प्राप्त होगा।इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, युवा मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभंव बंगारिया, महामंत्री चमन लाल, उपाध्यक्ष वरुण कपूर सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

“पालमपुर की जीत के बाद प्रभु चरणों में जाना चाहता हूं” 

कार्यक्रम में भावुक होते हुए शांता कुमार ने कहा कि “मुझे यह सोचकर दुख होता है कि पूरे भारत में हम हैं, लेकिन हिमाचल और पालमपुर में नहीं। 91 वर्ष की आयु में जब मैंने अपने जन्मदिन पर स्वयं से बात की, तो यह इच्छा जगी कि प्रभु के पास हारकर नहीं, बल्कि विजय के साथ जाना चाहता हूं।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “इतनी मेहनत करें कि हिमाचल और पालमपुर दोनों स्थानों पर भाजपा विजयी हो। यही मेरी अंतिम इच्छा है।”

 

 

TAGGED: Palampur BJP senior leader Shanta kumar
Chandrika November 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेडरिच और पीपीएचएफ ने आपदा पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ, कुकलाह गांव से शुरू हुई राहत पहल
Next Article गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर पांच प्यारों की अगुवाई में गूंजे “जो बोले सो निहाल” के जयकारे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?