Hamirpur, Arvind –गवर्नमेंट बॉयज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 सांस्कृतिक एवं योग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को करीब 14.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि स्कूली खिलाड़ियों की डाइट मनी में दोगुने से अधिक वृद्धि कर अब 250 रुपये प्रति दिन कर दी गई है। साथ ही खिलाड़ियों के लिए रेल की उच्च श्रेणी और आवश्यकता अनुसार हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई है।मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में तेज़ी से बदलाव ला रही है। नादौन में लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला इंडोर खेल परिसर प्रदेश में खेलों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में भी आधुनिक खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन ऐतिहासिक निर्णयों से हिमाचल के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि महिला क्रिकेट विश्व कप की विजेता टीम की खिलाड़ी को भी मुख्यमंत्री द्वारा एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
