शिमला: कांग्रेस की ओर से प्रदेश ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए है। बहुत से आवेदन चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के पार्टी के पास पहुंच भी रहे है। वहीं आज शिमला शहरी सीट पर चुनाव लड़ने के लिए हेमंत शर्मा ने भी टिकट के लिए आवेदन किया है।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव हेमंत शर्मा आशु ने शिमला शहरी से टिकट के दावेदारी पेश है। कांग्रेस कार्यालय में आज समर्थकों के साथ उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया। हेमंत शर्मा युवा नेता है और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे और अब शिमला शहरी से टिकट की दावेदारी पेश की है।
शिमला शहर से अभी तक नरेश चौहान, धर्मपाल सहित कई नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हेमंत शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी के जुड़े है और समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते रहे है। शिमला शहर से इस बार उन्होंने भी टिकट के लिए आवेदन किया है।
