कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: हिमाचल में जहां विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में कुल्लू के ढालपुर में भी एबीवीपी के द्वारा रथयात्रा का आयोजन किया गया।

विधानसभा चुनावों में युवाओं से अधिक मतदान करने की अपील
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष सौरभ नेगी ने कहा कि इस तरह की यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य खासकर नए मतदाताओं को जागरूक करना है कि वे शत-प्रतिशत मतदान करें ताकि स्वच्छ सरकार चुनी जा सके। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शत प्रतिशत मतदान करवाने का है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सौरभ नेगी ने कहा कि हमें शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि मताधिकार हमें अपने पसंद के उम्मीदवार चुनने का अवसर प्रदान करता है। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हमे बिना किसी भय, लालच व प्रलोभन के मतदान करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है सभी युवा मतदान करके एक अच्छी सरकार बनाएं।
