मंडी (एकता): मंडी के बीएसएल पुलिस थाना के तहत पंडार में एक कार गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में एक युवक (29) की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए।
मृतक की पहचान गुणा नंद पुत्र नेक चंद गांव मनौला डाकखाना व तहसील चुराग के रूप में हुई है, जबकि घायलों में दिनेश गौतम पुत्र भगत राम, सौरव पुत्र भगत, मनोज कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार और तेन सिंह पुत्र हंसराज गांव केलटी डाकखाना चुराग शामिल हैं। इनमें से मनोज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
बता दें कि हादसे में घायल युवकों में से मनोज ने कार एक सप्ताह पहले ही नई खरीदी थी। वह दोस्तों के साथ कुल्लू के बिजली महादेव में गए थे। लेकिन वापस आते समय चालक दिनेश कुमार ने पंडार के पास गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह 250 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
