By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल बजट: 30 हज़ार नौकरियों के साथ ही प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने का ऐलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल बजट: 30 हज़ार नौकरियों के साथ ही प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने का ऐलान
himachalpolitical

हिमाचल बजट: 30 हज़ार नौकरियों के साथ ही प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने का ऐलान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/03/17 at 3:47 PM
Share
भावना,शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश किया गया हैं। इस बजट में मुख्यमंत्री ने हिमाचल के हर वर्ग से जुड़ी हुई घोषणा की हैं। हिमाचल के लिए वित्त वर्ष 2324 के लिए मुख्यमंत्री ने 53413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया हैं। विधानसभा में अपने 2 घंटे 17 मिनट के लंबे भाषण में मुख्यमंत्री ने बजट में शामिल की गई अपनी योजनाओं और घोषणाओं को पढ़ा। मुख्यमंत्री के बजय भाषण में जहां हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया गया हैं, तो वहीं युवाओं महिलाओं से लेकर कर्मचारियों और दिहाड़ीदार मजदूरों को भी खुश रखने के लिए कुछ ना कुछ प्रावधान सरकार के इस बजट ने किया गया हैं।
अपनी इस बजट में सरकार की ओर से प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने की दिशा में राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी बनाने की घोषणा की गई हैं। इसी के साथ बजट में एचआरटीसी की 1500 बसों को ई-बसों में ट्रांसफर करने का एलान भी किया गया हैं। वहीं युवाओं को भी रोजगार मिल सके इसके लिए ग्रीन स्टेट के मद्देनजर रखते हुए ही सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 500 रूटों पर ई वाहन परमिट देने का एलान किया हैं। वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए सरकार ने सरकारी क्षेत्रों में 30 हजार पदों को भरने का भी प्रावधान अपने इस बजट में किया हैं।
विधायक क्षेत्र विकास निधि और विधायक ऐच्छिक निधि में की गई बढ़ोतरी
कार की ओर से पेश किए गए बजट में विधायक क्षेत्र विकास निधि के साथ ही विधायक ऐच्छिक निधि में बढ़ोतरी की गई हैं। विधायक क्षेत्र विकास निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर 2.10 करोड़ किया गया हैं, तो वहीं विधायक  ऐच्छिक निधि को 12 लाख से बढ़ाकर 13 लाख किया गया हैं।
बजट में महिलाओं के लिए किया गया है यह प्रावधान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से आज पेश किए गए बजट में महिलाओं को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं इसमें सरकार की ओर से महिलाओं को प्रतिमाह 15 सौ रुपए देने के ऐलान के साथ ही गर्भवती महिलाओं को इंसुलिन पंप उपलब्ध करवाने,7 लाख एकल नारियों को घर की सुविधा देने का एलान किया गया हैं।
शिक्षा के क्षेत्र के लिए बजट में यह रखा गया हैं प्रावधान
सरकार की ओर से अपने इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए 8828 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है इसमें सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा देने के साथ ही 10000 छात्रों को टेबलेट देने का ऐलान करने के साथ प्रदेश में बेरोजगारी युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए साल में दो बार रोजगार मेला लगाने सरकारी स्कूलों में 40000 डेस्क उपलब्ध करवाने का ऐलान करने के साथ ही बच्चों के मानसिक विकास पर ध्यान देने की बात भी कही गई हैं। अपने इस बजट में सरकार प्रदेश की 20 हजार छात्राओं को ई स्कूटी खरीदने के लिए 25000 की सब्सिडी प्रदान किए जाने का ऐलान भी किया हैं।
कर्मचारियों के लिए बजट में यह रहा ख़ास
सरकार की ओर से अपने इस आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, वाटर कैरियर,आउट सोर्स वर्कर्स,मिड डे मील वर्कर्स के साथ ही सिलाई अध्यापकों का मानदेय बनाया गया है और इस मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं। सरकार की ओर से एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 500, आईटी शिक्षकों के मानदेय में 2000 और एसपीओ के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैं।
TAGGED: announced, budget, chif minister, green hydrogen policy, Jobs, Shimla
admin March 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस सरकार द्वारा बन्द किए संस्थानों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Next Article युवाओं को प्रदेश, देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाएंगे रोजगार के अवसर.. सीएम ने की ये योजना शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?