दिल्ली/हिमाचल: विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में टिकट आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार यानि आज दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस चुनाव समिति की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में टिकट के आवेदनों पर चर्चा होगी और सूची तैयार की जाएगी।
इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, ठाकुर कौल सिंह, कुलदीप राठौर, धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार चुनाव समिति में हैं।
