बद्दी (जगत सिंह): प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत सिक्का होटल के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा आधा दर्जन के करीब गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने करीबन 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ,जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस हादसे में गनीमत यह रही की टक्कर लगने के बाद ट्रक रुक गया और अगर ट्रक नहीं रुकता तो इस हादसे में जान माल का और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों की माने तो ट्रक पीछे से ही काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। लोगों का कहना है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई जिसके कारण यह ट्रक नहीं रुका और एक के बाद एक आधा दर्जन के करीब गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें कि इस हादसे में ट्रक की चपेट में एक ट्रैक्टर तीन कारें ट्रक शामिल है।
