नाहन/देवेन्द्र कुमार – हिमाचल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है । सुरेश कश्यप ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस चुनावी समय में लोगों को बड़ी-बड़ी गारंटी दे रही है , मगर हकीकत यह है कि कांग्रेस कि अपनी ही कोई गारंटी समाप्त हो चुकी है। नाहन में पत्रकारों से बात करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में लोगों को लुभाने के लिए कांग्रेस कई वायदे कर रही है और लोगों को कई गारंटीया हिमाचल में कांग्रेस द्वारा दी जा रही है । मगर हकीकत यह है कि कांग्रेस की अपनी गारंटी खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की गारंटी समाप्त हो चुकी है। कश्यप ने यह भी कहा कि हाल में 4 राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की हालात को दर्शाया है ।जहां सभी जगह पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी की सरकारे रिपीट हुई।
सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है । जिसके लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार है । उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश में मिशन रिपीट है जिसे हर हाल में कामयाब बनाया जाएगा । कश्यप ने कहा कि पिछले साढे 4 साल के कार्यकाल में जयराम सरकार ने प्रदेश को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है और जनता इस बात को भलीभांति समझती है। उन्होंने कहा कि अढ़ाई साल कोरोना काल होने के बावजूद जयराम सरकार ने बेहतरीन काम किया है।
