हिमाचल (एकता): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है और उसके बाद रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबर चल रहा है। जानिए किस सीट पर कौन प्रत्याशी आगे चल रहा है।

हिमाचल की इन वीआईपी सीटों पर सबकी नजर टिकी हुई है। बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर की सिराज विधानसभा सीट है। मंडी की सिराज सीट से मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। कांग्रेस ने चेत राम ठाकुर और आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट गीता नंद ठाकुर को चुनावी दंगल में उतरने का मौका दिया है। शिमला शहरी सीट पर सात राउंड के बाद कांग्रेस के हरीश जनार्था 12132 मतों से आगे। भाजपा के संजय सूद 10052 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।
शिमला ग्रामीण सीट भी हॉट सीट है। इस सीट के वीआईपी होने की बड़ी वजह यहां से हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के चुनावी मैदान में होने से है।
हरोली विधानसभा भी वीआईपी सीट मानी जा रही है। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री खुद मैदान में हैं। पार्टी की भी उन पर खास निगाह टिकी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। यहां से भाजपा ने 2017 में कृपाल परमार को उतारा था और वो हार गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया को 2680 वोट प्राप्त हुए।
भाजपा के उम्मीदवार राकेश को 2841 मत मिले।
मंडी विधानसभा भी खास और वीआईपी सीट बनी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस कद्दावर नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा भाजपा की टिकट पर एक बार फिर से चुनावी दंगल में हैं।
हिमाचल की सुजानपुर सीट को भी वीआईपी सीट के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने यहां से रंजीत सिंह और आम आदमी पार्टी ने अनिल राणा को उतारा हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
हमीरपुर विधानसभा भी हॉट है। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी चुनाव जीत चुके हैं। यहां भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस पुष्पेंद्र वर्मा और आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है। हमीरपुर जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस आगे, एक पर भाजपा तो एक पर निर्दलीय प्रत्याशी आशीष शर्मा आगे।
