नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- जिला के मुख्यालय नाहन में 31 अक्टूबर से लेकर आयोजित होने वाले हिमाचल लोक उत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा । जिसमें हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार जहां अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे तो वही हमारी संस्कृति को संजय लोक संस्कृति सिरमौर के दल विशेष तौर पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे । इस मौके पर युवाओं के लिए यहां हिमाचल लोक उत्सव में मॉडलिंग सिंगिंग बॉडीबिल्डिंग बेबी शो स्लोगन राइटिंग समेत कई अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है, जिसमें युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं ।
मीडिया से रूबरू हुए डायनमिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल लोक उत्सव का आयोजन 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक नाहन के चोगान मैदान में किया जा रहा है । युवा उत्सव में 4 सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएगी । जिसमें हिमाचल के स्टार कलाकार सुप्रसिद्ध अपनी प्रस्तुति देकर यहां लोगों का मनोरंजन करेंगे । उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में नाटी किंग के नाम से सुप्रसिद्ध कलाकार कुलदीप शर्मा स्टार कलाकार रहेंगे । इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी,जिसमें मॉडलिंग, सिंगिंग, बॉडीबिल्डिंग, बेबी शो,स्लोगन राइटिंग समेत अन्य प्रतियोगिताएं शामिल होंगी । इसके अलावा यहां मुख्य रूप से सिरमौरी संस्कृति को संभाले एवं संजोए रखने वाले संस्कृति दल भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
