सोलन : योगेश शर्मा / जगत सिंह (TSN)- हिमाचल प्रदेश में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं । औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू के मामलों का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है । अभी तक के सीजन में जिला सोलन में 470 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग सोलन अभी तक 4223 टेस्ट कर चुका है, जिसके माध्यम से यह मामले सामने आए है।
नालागढ़ में डेंगू से पहली मौ+त हुई है। ऊपरी निहली ढ़ाग के 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने डेंगू से दम तोड़ दिया।अभी तक बीबीएम में डेंगू के 450 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं।डेंगू के मामले जिला के बॉर्डर एरिया बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ और परवाणु में सामने आ रहे हैं इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरुक भी कर रहा है। बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक विभाग इस सीजन में 4230 टेस्ट कर चुका है जिसके माध्यम से 470 डेंगू के मामले सामने आए है उन्होंने लोगों से डेंगू के मामलों का प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने नालागढ़ में एक व्यक्ति की डेंगू के कारण मौ+त पर पुष्टि नहीं किया । उन्होंने कहा कि इस बारे में एक टीम गठित करके नालागढ़ अस्पताल भेजी गई है और वहां पर पूरी जांच होने के बाद ही असल कारण बताए जा सकते हैं।
